स्वतंत्र महिला कैसे बने? 10 उपाय

जो महिला मजबूत होती है, जो महिला खुद पर निर्भर रहती है, जो महिला अपनी समस्याओं का खुद समाधान निकालती है वो महिलाएं स्वतंत्र कहलाती है। अब सवाल उठता है कि क्या सभी महिलाओ के लिये स्वतंत्र रहना आसान है? अगर इतिहास की बात की जाए और अब तक की इतिहास देखी जाए तो सभी महिलाओ के लिये स्वतंत्र रहना मुश्किल रहा था और अभी भी थोड़ा बहुत मुश्किल है।

इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते है जैसे कि – महिलाओ के दिमाग में पहले से ही ये बात डाल दी गयी है कि तुम कमजोर हो और समाज में सुरक्षित नहीं, तुम्हें शादी के बाद बस अपने पति की सेवा करनी है, तुम्हारा पढ़ लिख कर कोई फायदा नहीं। अगर आप ये आर्टिकल पढ़ रही है तो इसका मतलब है कि आप स्वतंत्र महिला बनना चाहती है। तो ये आर्टिकल पूरा पढ़े।

एक महिला खुद पर निर्भर कैसे रहे?

इस भाग में हमने स्वतंत्र महिला बनने के लिये आपको पूरे 10 तरीके बताए है। एक-एक करके इन तरीकों को पढ़े और इनका पालन करे।

1. हमेशा आत्मविश्वास में रहे

वैसे हर इंसान को आत्मविश्वास रहना चाहिये, पर एक स्वतंत्र महिला को ज्यादा आत्मविश्वास रहने की जरूरत होती है। जैसे किसी महिला का शरीर बेढंग सा है या वो मोटी-पतली कुछ भी है। उसको खुद पर इतना आत्मविश्वास होना चाहिये कि उसके बारे में अगर कोई भी नकारात्मक बातें कह रहा हो तो उस महिला को उसकी बातों का कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिये।

वो इतनी मजबूत, स्वतंत्र होनी चाहिये कि कोई भी उसके बारे में कुछ भी बोले, उसका सिर हमेशा उपर ही उठा रहना चाहिये। उससे उसके gender से, उसके body color से, उसके shape और size से, उसे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिये। जो महिला स्वतंत्र और मजबूत नहीं होती है वो हमेशा इस चीज को लेकर बुरा महसूस करती है और खुद को निराश करती रहती है।

इसे भी पढ़ें- अपने हुनर और काबिलियत को कैसे पहचाने? 5 तरीके

2. खुद को आगे रखे

खुद को आगे रखने से मतलब है कि आप खुद को आगे बढ़ा पा रहे हो? क्या आप सामने आने वाले अवसर को काबुल कर पा रहे हो?

कई बार क्या होता है कि जिस चीज में हमे दिलचस्पी होता है या कोई काम करने का हमारा मन होता है और वो अवसर हमे सामने से मिलती भी है पर कही न कही हम पीछे की और खिसक जाते है क्योंकि हमारी हिम्मत नहीं होती है और वो अवसर मतलब खुद को साबित करने का मौका भी हाथ से निकल जाता है। 

इसलिए खुद को स्वतंत्र रखने के लिए सामने आने की जरूरत पड़ती है। खुद को दुसरो के सामने या अपने साथी के सामने जाहिर करे की आप क्या चाहते हो, आपको क्या पसंद है। इससे सामने वाले को पता चलेगा कि आप खुद को जानते हो जो की अच्छी बात है। जब एक स्वतंत्र महिला खुद को अच्छे से जान लेती है तो वो दुसरो को भी आसानी से समझ पाती है।

3. दूसरों से खुद कि तुलना न करे

दोस्तों आपको इतना तो पता होना चाहिये कि जैसे एक हाथ की उंगलिया एक समान नहीं होती है वैसे ही दुनिया में जितने भी लोग है वो भी एक जैसे नहीं होते है। कहने का मतलब ये है कि हर व्यक्ति अलग व्यक्तित्व, अलग body color, अलग shape का होता है। इसलिए खुद को दुसरो से तुलना करना एक बेवकूफी मानी जाती है। अगर आपको सही में मजबूत और स्वतंत्र महिला बनना है तो कभी भी जलन जैसी भावना अपने मन में कभी न रखे। 

उदाहरण के तौर पर अगर आप कोई पत्रिका पढ़ रही हो और किसी मॉडल को आप देखते हो और मन ही मन सोचने लगते हो कि काश मेरे शरीर का आकार या रंग इसके जैसा होता, तो सोचिये आप कही न कही उस मॉडल से खुद की तुलना कर रहे हो। जबकि आपको तो ये सोचना चाहिये कि आप किसी से कम नहीं हो। हर कोई अपने level में smart दीखता है और उस चीज की आपको सराहना करनी चाहिये।

4. खुद की जिंदगी पर काबू रखे

Control का मतलब है कि खुद पे काबू। कुछ महिलाएं आज भी दूसरों के नियंत्रण में रहती है जैसे उनको बोला जाए की उठो, तो वो उठती है और अगर उन्हें बोला जाए बेठो तो, तो वो बेठ जाती है, ये तो सिर्फ एक उदाहरण आपके सामने रखा है। ये चीजें उन महिलाओ के साथ होता है जिनका अपनी जिंदगी पर नियंत्रण ही नहीं होता जो स्वतंत्र नहीं होती है। खुद को इतना आत्मविश्वासी बनाओ कि आप अपने पसंद, अपने साथी, अपनी जीवन शैली, अपने फैसले खुद ले सके।

आपकी जिंदगी का नियंत्रण सिर्फ आपके पास हो न की किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में हो। जब आपका नियंत्रण खुद पर नहीं होता मतलब किसी ओर पे आप निर्भर रहते हो तो आप खुल के जिंदगी नहीं जी पाते हो और न ही अपने मन की कर पाते हो। इसलिए स्वतंत्र बनना बहुत जरूरी है।

ये भी जाने- अपनी जीवन गाथा (Life Story) कैसे बताये? 4 तरीके

5. हमेशा सीखते रहे

एक स्वतंत्र महिला बनने के लिए आपका हमेशा से सीखते रहना जरूरी है। आपको पता होना चाहिये कि आपके आस पास क्या है उसकी ज्ञान होनी चाहिये, न की अलग से ही अपनी सोच बना लेनी चाहिये। जरूरी नहीं जो हमे स्कूल में सिखाया गया है बस वही काफी है, बल्कि अपने current affairs के बारे में, राजनीति के बारे में, फैशन के बारे में, खाना बनाने के बारे में, कोई नयी भाषा सीखना चाहिये।

ये आपके जिंदगी में आपको स्वतंत्र बनने में सहायता करती है। क्योंकि जितनी आपका ज्ञान होगा उतना ही आत्मविश्वास से आप लोगो से बात कर पाओगे और खुद को आगे रख पाओगे। इसलिए अपने सीखने की प्रतिभा को बढ़ाते रहना चाहिये।

6. किसी भी स्तिथि पर अत्यधिक प्रतिक्रिया न करे

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी बुरी स्तिथि में इतना ज्यादा प्रतिक्रिया कर बैठते है और overreact हो जाता है। पर एक मजबूत और स्वतंत्र महिला अपने बुरी परिस्थिति में या अपनी गलतियों पर overreact नहीं करती है बल्कि उस समय शांत रह कर अपनी गलतियों से सीखती है और आगे बढ़ जाती है।

कहने का ये मतलब है कि वो बातों को या बुरी परिस्थिति को खिचती नहीं है, उसे वहां stop कर के सीखती है और आगे अपनी जिंदगी को जीती है। उनको कही भी overreact करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।

7. खुद का ख्याल रखे

हर तरह से एक स्वतंत्र महिला अपना ख्याल रखना जानती है। जैसे अपने स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी चीज हो, उसे उसका ज्ञान होता है। शरीर को कैसे maintain करके रखना है, कितने घंटे सोना है, कैसा आहार लेनी है उसे सबका ज्ञान होना चाहिये ताकि उसकी व्यक्तित्व अच्छी दिखे।

दिनचर्या की छोटी-छोटी चीजों के बारे में सतर्क रहना चाहिये जैसे रोज व्यायाम करे, खूब पानी पिए, junk food से दूर रहे। ये आपको कई बिमारिओ से बचाने में मदद करेगी। आज कल में बहुत ज्यादा लड़कियों और महिलाओ को लेकर उत्पीड़न जैसी बातें सामने आती है।

इन सबसे बचने के लिए एक स्वतंत्र महिला को आत्मरक्षा करना आना चाहिये ताकि वो अपनी तो रक्षा कर ही सके साथ ही साथ दूसरी महिलाओ की भी रक्षा कर सके। खुद को इतना कामयाब बनाए कि आप अपने साथ-साथ दूसरी महिलाओ का भी हौसला बन सके और आपको देख वो भी एक स्वतंत्र महिला बने।

जरुर पढ़ें- कुछ नया कैसे सीखे? कुछ नया काम कैसे करे?

8. दूसरी महिलाओ को भी सहयोग करे

किसी महिला या बच्चे या लड़की को आप शिक्षा के द्वारा उन्हें सहयोग कर सकते हो। क्योंकि आज के समय में महिलाएं अपने आप में बहुत जल्दी हार जाती है, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आप जैसी ही स्वतंत्र महिला की जरूरत होती है। ताकि वो आगे बढ़ कर, शिक्षित हो कर एक मजबूत और स्वतंत्र महिला बन सके। महिलाओ को काम दे कर उन्हें आप आर्थिक रूप से समर्थन कर सकती है, ताकि वो किसी पर निर्भर न रहे। दूसरी महिलाओ को सहयोग करने के लिए आप बहुत कुछ कर सकते हो।

9. खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र रखे

जब तक आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक आप कही न कही किसी के नियंत्रण में रहते हो। जैसे आप स्वतंत्र महिला तो हो पर पैसों के लिए आपको साथी या पति से पूछना पड़ता है। तो कही न कही आपको श्रम का अनुभव होगा जिसकी वजह से आपके मन में एक झिझक बनी रहेगी।

इस झिझक को दूर करने के लिए आपको पहले खुद को financial support देना होगा और वो कैसे होगा। जब आप खुद बहार जा कर काम करोगे, अपना समय किसी company में लगाओगे, तो आप कुछ न कुछ तो earn करोगे ही जो आपको financially support देगा। इसकी वजह से आप ज्यादा आत्मविश्वासी बनोगे। और लोगो के लिए या दूसरी महिलाओ के लिए एक उदाहरण साबित होंगे।

10. अपने Career पर ध्यान दे

अगर खुद को इस दुनिया में साबित करना है, तो आपको सबसे पहले अपना करियर बनाना पड़ेगा ताकि आप अपने आपको साबित कर सको, खुद को दुनिया के सामने खड़ा कर सको। एक स्वतंत्र महिला अपने करियर को लेकर बहुत गंभीर होती है, क्योंकि उसे पता होता है, कि अगर उसका करियर अच्छे से बन गया तो उसकी life set हो जाएगी और वो ज्यादा स्वतंत्र हो जाएगी।

एक मजबूत और स्वतंत्र महिला के लिए उसका करियर सबसे आगे होता है। उसे ध्यान होता है कि करियर बनने के लिए उसे कड़ी महनेत करनी है और भविष्य बनाना है। एक मजबूत महिला के लिए कड़ी मेहनत सब कुछ होता है जिससे उसे body shape, color या gender से कोई फर्क नहीं पड़ता।