51 अच्छे विचार – Top 51 Good Thoughts In HINDI

चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है
और इंसान की कीमत खोने के बाद।

मीठी जबान, अच्छी आदतें, अच्छा व्यवहार
और अच्छे लोग हमेशा सम्मानित होते हैं।

जिस व्यक्ति के कभी गलती नहीं की है।
उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की है।

समझदार इंसान वो नहीं होता जो ईट का जवाब पत्थर से देता है।
समझदार इन्सान वो होता है जो फेकी हुई इंटों से आशियाँ बना लेता है।

जब आप एक कठिन दौर से गुजरते हैं,
जब सब आपका वोरोध करने लगते है,
जब आपको लगता है कि आप एक मिनट भी सहन नहीं कर सकते हैं।
कभी हार न माने।
क्योंकि यही वह समय और स्थान है
जब आपका अच्छा समय शुरू होगा।

छोटी-छोटी बातें दिल में रहने से,
बड़े-बड़े रिश्ते कमजोर हो जाते हैं।

समझदार व्यक्ति वही है,
जो दूसरों को देख कर उनकी विशेषताओं से सीखता है।
उनसे तुलना और ईर्ष्या नहीं करता।

आप जैसे विचार करेंगे, वैसे ही बन जायेंगे।
अगर आप अपने को कमजोर मानेंगे तो आप कमजोर बन जायेंगे और
अगर आप अपने को ताकतवर मानेंगे तो ताकतवर बन जायेंगे।

जीवन बहुत सुन्दर है इसे और सुन्दर बनाओ।
मन ऐसा रखो कि किसी को बुरा न लगे।
दिल ऐसा रखो कि किसी की दुखी न करे।
स्पर्श ऐसा रखो कि किसी को दर्द न हो।
रिश्ता ऐसा रखो कि उसका अन्त न हो।

इस संसार में प्यार करने लायक दो वस्तुएं हैं,
एक दुख और दूसरा श्रम।
दुख के बिना ह्रदय निर्मल नहीं होता
और श्रम के बिना मनुष्य का विकास नहीं होता।

हम अपने मन पर जित हासिल करके
दुनिया पे जीत हासिल कर सकते हैं।

अच्छी जिंदगी जीने के दो हो तरीके हैं।
1. जो पसंद है उसे हासिल कर लो।
2. जो हासिल है उसे पसंद करना सिख लो।

इंसान हमेशा जिंदगी में दो ही चीजों से हारता है
पहला वक़्त और दूसरा प्यार।
पर वक़्त किसी का नहीं होता
और प्यार हर किसी से नही होता।

इंसान एक दुकान है और जुबान उसका ताला।
जब ताला खुलता है। तभी मालूम पड़ता है कि
दुकान सोने की है या कोयले की।

जिंदगी चाहे एक दिन की हो या चार दिन की।
उसे ऐसे जियो कि जिंदगी तुम्हे नहीं मिली,
बल्कि जिंदगी को तुम मिले हो।

बेहतर इन्सान आप तब होते है, जब आप खुश होते हैं। और
बेहतर इन्सान आप तब होंगे, जब लोग आपसे खुश होंगे।

वक़्त भी सीखता है और teacher भी,
पर दोनों में फर्क इतना है कि teacher सिखा कर इम्तेहान लेता है और
वक़्त इम्तेहान लेकर सिखाता है।

अपने आपको छोटा क्यों समझते हो?
आपका जन्म गौरवशाली कार्य करने के लिए हुआ है।

मनुष्य अपने विश्वाश से निर्मित होता है,
जिससे वो विश्वास करता है वैसा वो बन जाता है।

लोग कहते है
जिसे हद से ज्यादा प्यार करो वो प्यार की कदर नहीं करता।
पर सच तो ये है कि
प्यार की कदर जो भी करता है, उसे कोई प्यार ही नहीं करता।

उत्कृष्ट जीवन का स्वरुप –
दूसरों के प्रति नम्र और अपने प्रति कठोर होना।

मनुष्य सुबह से शाम तक काम करके उतना नहीं थकता जितना
क्रोध और चिंता से एक क्षण में थक जाता है।

जिंदगी कितनी खुबसूरत है ये जानने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है,
जहाँ हम अपनी आँखें खोल ले वहीँ हम इसे देख सकते हैं।

अपनी जिंदगी जीने के लिए किसी को फैसला लेने का अधिकार न दें,
अन्यथा आपकी जिंदगी आपकी कम रह जाएगी और दूसरों की अधिक बन जाएगी।

जमाना कितनी अजीब है।
यह नाकामयाब लोगों का मजाक उड़ाता है और कामयाब लोगों से जलता है।

ताकत की जरुरत तभी होती है, जब कुछ बुरा करना हो, वर्ना
दुनिया में सब कुछ पाने के लिए प्यार ही काफी है।

जब सफलता की ख्वाहिश आपको सोने ना दे
जब मेहनत के अलावा और कुछ अच्छा ना लगे
जब लगातार काम करने के बाद थकावट ना हो
समझ लेना की सफलता का नया इतिहास रचने वाला है।

अगर कोई आपका दिल दुखाए तो बुरा मत मानना
कुदरत का नियम है कि जिस पेड़ पर सबसे अधिक मीठे फल होते हैं
उसको सबसे अधिक पत्थर पड़ते हैं।

हारना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई आपनो से हो और
जितना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई अपने आप से हो।

शांति की शुरुआत मुस्कुराहट से होती है।

सिर्फ असमान छु लेना कामयाबी नहीं है।
असली कामयाबी तो वो है की असमान भी छु लो और पांव भी जमीन पर हो।

जो दिल के अच्छे होते हैं,
दिमाग वाले अक्सर उनका जम कर फ़ायदा उठाते हैं।

पहाड़ से गिरा हुआ इन्सान फिर से उठ सकता है
मगर नजर से गिरा हुआ इन्सान कभी नहीं उठ सकता।

जिंदगी जीने का मकसद खास होना चाहिए,
पर अपने आप पर विश्वास होना चाहिए,
जीवन में खुशियों की कोई कमी नहीं होती,
बस जीने का अंदाज होना चाहिए।

जो पत्थर आपकी मंजिल के रास्ते में बाधा डालती हो। और
आपको उसी पत्थर को मंजिल की सीडी बनाना आ जाए
तो वो पत्थर आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा देगा।

ये जरुरत बात नहीं है कि जो लोग आपके सामने आपके बारे में अच्छा बोलते हैं।
वह आपके पीछे भी आपके बारे में यही राय रखते हैं।

माचिस की तीली का सिर होता है पर दिमाग नहीं,
इसलिए वह थोड़ी से घर्षण से जल उठती है,
हमारे पास सिर भी है और दिमाग भी
फिर भी हम छोटी सी बात पर उत्तेजित क्यों हो जाते हैं?

एक जोकर ने लोगों को एक जोक सुनाया, सब लोग बहुत हँसे,
उसने वही जोक दुबारा सुनाया तो कम लोग हँसे।
उसने वही जोक फिर सुनाया तो कोई नहीं हंसा।
फिर उसने एक बहुत प्यारी बात बोली –
अगर तुम एक ख़ुशी को लेकर बार-बार खुश नहीं हो सकते तो
एक गम को लेकर बार-बार क्यों रोते हो?

आपका सबसे अच्छा शिक्षक आपकी आखरी गलती है।

इन्सान भी क्या चीज है।
दौलत कमाने के लिए सेहत खो देता है,
सेहत को वापस पाने के लिए दौलत खो देता है।
जीता ऐसे है, जैसे कभी मरेगा नहीं और मर ऐसे जाता है, जैसे कभी जिया ही नहीं।

इन्सान अपने गुणों से ऊपर उठता है।
ऊँचे स्थान पर बैठ जाने से ही ऊँचा नहीं हो जाता।

कहते है कि वक़्त सरे घाव भर देता है,
पर सच तो ये है कि
हम दर्द के साथ जीना सिख जाते हैं।

जिस काम को करने में डर लगता है उसको करने के नाम ही साहस है।

हमारे पास जितना समय अभी है, इतना कभी भी नहीं होगा।

जिंदगी भर कोई साथ नहीं देता ये जान लिया है अब,
लोग भी तभी याद करते हैं जब वो खुद अकेले हों।

बीते कल का अफ़सोस और आने वाले कल की चिंता
दो ऐसे चोर है जो हमारे आज की खूबसूरती को चुरा ले जाते हैं।

भरोसा बहुत बड़ी पूंजी है, यह यूं ही नहीं बांटी जाती।
भरोसा खुद पर रखो तो ताकत मिलती है और
दुसरे पे रखो तो कमजोरी बन जाता है।

अच्छे लोग भोजन में नमक की तरह होते हैं
उनकी मौजूदगी का एहसास इतना नहीं होता पर
गैर मौजूदगी सरे भोजन का स्वाद ख़राब कर देती है।

किसी भी मनुष्य की वर्तमान स्थिति देखकर उसके भविष्य का उपहास मत उड़ाओ
क्योंकि काल में इतनी शक्ति है कि वो
एक साधारण से कोयले को भी धीरे-धीरे हीरे में बदल देता है।

जिंदगी में वक़्त से ज्यादा अपना या पराया कोई नहीं होता।
वक़्त अपना होता है तो सब अपने होते हैं और वक़्त पराया हो तो
अपने भी पराए हो जाते हैं।

अपने उम्र और पैसे पर कभी घमंड मत करना
क्योंकि जो चीजें गिनी जा सकें वो यक़ीनन खत्म हो जाती है।

Scroll to Top