Anemia क्या है? इसके लक्षण और बचाव: आज के इस आर्टिकल में मैं आपको Anemia की बीमारी के बारे में बताऊंगा। ये बीमारी किसे कहते हैं? इसके कारण और लक्षण क्या होते हैं और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। Anemia bimari ke bare me puri jankari Hindi me.
Anemia क्यों होता है? Reason for Anemia disease
हमारे शरीर में जब red blood cell (RBC) या hemoglobin के स्तर सामान्य से कम होता है तो इसे Anemia कहते हैं। इसे हिंदी में रक्ताल्पता कहते हैं। अगर शरीर में hemoglobin की कमी हो जाए तो शरीर में ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में पहुँच नहीं पाता। जिसकी वजह से शरीर कमजोर महसूस होने लगता है।
इसका इलाज समय पर करना जरूरी होता है वरना इसकी वजह से कई बीमारियाँ शरीर को हो सकती है। दुनिया में इसके कई रोगी पाए जाते हैं। अगर बच्चों में ये समस्या हो तो उनके विकास पर इसका अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है। महिलाओं में ये समस्या अधिक सामान्य होती है इसलिए महिलाओं को खास कर अपने खाने-पीने में अधिक ध्यान रखना जरूरी होता है।
Anemia बीमारी क्यों होती है? Causes of Anemia
किसी कारण वश खून का अधिक बह जाना, शरीर में red blood cell (RBC) की कमी, vitamin-B12 की कमी जो कि खास कर मांस, मछली और अंडों में पाया जाता है, इसी तरह शरीर में iron की कमी और साथ ही vitamin-C की कमी के कारण Anemia बीमारी होती है।
Anemia बीमारी के लक्षण क्या-क्या हैं? Symptom of Anemia
शरीर में थकावट महसूस होती रहती है। इसी के साथ चक्कर आना, बदहजमी, कब्ज, भूख न लगना, बालों का झड़ना, हाथों-पैरों में ठंड लगना, सांस का फूलना, त्वचा का पीला होना, जीभ का लाल होना या सुख जाना, दिल की धड़कन कमजोर होना और उंगली के नाखून का नाजुक होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
Anemia से बचने के लिए क्या करें?
इस समस्या से बचने और इस समस्या में शराब, धूम्रपान, चाय, कॉफी, चॉकलेट का सेवन न करें। इसके अलावा बादाम, सेब, केले, मांस, ब्रोकली, गाजर, नींबू, दलिया, संतरा, मटर, अंजीर, मछली, अंडे, अंगूर, अखरोट, टमाटर, तिल के बीज और किशमिश जैसे पोषक पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद होता है।
कुछ बातों का ध्यान रखें
खाना खाने से पहले एक सेब का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। याद रखें सेब खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाए। भोजन के तुरंत बाद चाय या coffee का सेवन हानिकारक होता है। इसमें मौजूद tenin शरीर में iron के absorption को कम कर देता है।
Anemia के रोगी क्या करें?
Anemia के रोगी के लिए चुकंदर का रस एक शानदार उपाय है। इस रस में सेब के रस को मिला कर भी पिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ किशमिश को रात भर पानी में भिगो कर रख दें और सुबह में इसके बीजों को निकाल कर खाली पेट खा लीजिए ऐसा 2 से 4 सप्ताह तक जरूर कीजिए आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी।
ये भी जाने-
- शरीर की ताकत कैसे बढ़ाये? 4 उपाय
- खतरनाक हो सकता है low blood pressure
- क्यों होती है थकान? क्या है इसकी वजह
- मैं बहुत पतला हूं क्या करूं ताकि मोटा हो जाऊ? 11 सुझाव
9583450866