दुनिया के सबसे चौकाने वाले 13 अदभुद तथ्य

किसी भी देश के रीति-रिवाज उसे आंतरिक सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते है। दुनिया में बहुत सारे देश है और हर देश की अपनी-अपनी मान्यता, कानून और परंपरा होती है जो उस देश के लिए सामान्य होते है, लेकिन किसी देश या देश वासीयो के लिए किसी अजीब-गरीब बात से कम नही होते। आज हम आपको दुनिया के कई देशों के ऐसे विचित्र कानून और अदभुद तथ्यों के बारे में बताएँगे जिन्हे जान कर आप लोग भी दंग रह जाएँगे।

दुनिया से जुड़ी 13 रोचक जानकारी

1. ऐसा देश जहां नही लगता इनकम टैक्स

भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में लोगो को इनकम टैक्स देना होता है लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां इनकम टैक्स देने की जरूरत नही पड़ती। दुबई में लोग सरकार को इनकम टैक्स नही देते और वो जितना भी कमाते है सब उनकी संपत्ति होती है।

2. आप बल्ब नही बदल सकते

Australia के Victoria शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नही बदल सकते। इसके लिए आपको किसी लाइसेंस वाले electrician को बुलाना होगा और अगर खुद बल्ब बदलने हुए पकड़े गये तो हो सकती है सजा।

3. ATM से निकलते है सोने के सिक्के

अगर हम आपसे कहे की दुनिया में ऐसे ATM है जिनमें से निकलते है सोने के सिक्के तो क्या आप विश्वास करेंगे? जी हाँ दुबई में ऐसे ATM भी है जिसमें gold bar यानी सोने के बिस्कुट और सोने के सिक्के निकलते है। इस मशीन पर भी सोने की मोटी परत चढ़ी होती है और यहां ग्राहक को 24 कैरेट सोने के कई सिक्के और बिस्कुट के विकल्प मिलते है।

4. टिप देने से होती है शिकायत

भारत में जहां टिप देना काफी आम बात है वही जापान में टिप देने पर सामने वाला बेहद असहज हो जाता है। जापान में वेटर, ड्राइवर आदि normal टिप लेने नही पसंद करते। टिप मिलने पर वो अपने senior से भी शिकायत कर देते है और कई बार वेटर tourist की तरफ से टिप देने पर उसे वापस भी कर देते है।

5. घर में शराब पीने के लिए चाहिए लाइसेंस

क्या आपको पता है कि दुबई में घर में शराब रखना और पीना मना है। अगर आपको शराब का सेवन भी करना है तो उसके लिए सरकार से स्पेशल लाइसेंस लेना होता है, इसके बाद ही आप अपने घर पे शराब पी सकते है।

6. नही खरीद सकते कार

आपने नॉर्थ कोरिया के अजीबो-गरीब क़ानूनों के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते है कि वहां के लोग कभी भी अपनी जिंदगी में अपनी कार का आरामदायक सफर का लुफ्ट नही उठा सकते। यहां पर कार रखने की इजाजद सिर्फ़ सेना और सरकार के अधिकारियों को ही है।

7. ऐसे उबाले जाते है अंडे

अब तक जो हमने आपको जानकारी बताए उनको सुनकर आप चौक गये होंगे लेकिन अब जो जानकारी हम चीन के बारे आपको बताने जा रहे है उनको सुनकर आप को जरूर अजीब लगेगा।

चीन में कुवारे लड़कों के पेसाब से उबले हुए अंडे खाए जाते है। ये प्रचलन हजारों सालों से चला आ रहा है। इसके लिए स्थानीय स्कूल से पेशाब इकट्ठा किया जाता है। मान्यता है कि इन अंडो को खाने से कमर, पैरो और जोड़ों में दर्द नही होता, साथ ही इंसान दिन भर एनर्जेटिक बना रहता है।

8. दी जाती है फाँसी

नॉर्थ कोरिया में सिर्फ़ गन्दी फ़िल्में देखने पर ही नही फाँसी दी जाती अगर आपको बाइबल पढ़ते हुए भी देख लिया गया तो फाँसी दे दी जाएगी।

9. सबसे ज़्यादा Chopsticks

आपको तो पता ही है कि चीन में सबसे ज़्यादा नूडल्स खाए जाते है। क्या कभी आपने सोचा है कि इन नूडल्स को खाने के लिए इतने सारे chopsticks कहा से आते है। चीन में हर साल 5 सो कड़ोर chopsticks इस्तेमाल की जाती है। इनके लिए हर साल 2 करोड़ पेड़ काटे जाते है। जिसकी संख्या किसी भी अन्य देश में काटे जाने वाले पेड़ो से 25% अधिक है।

10. फोटो नही खीच सकते

भारत एक लोकतंत्र देश है इसके परिणाम स्वरूप लोग अपनी इच्छा अनुसार कही भी फोटो ले सकते है, प्रतिबंधित एरिया को छोड़कर। नॉर्थ कोरिया में गरीब लोगो की तस्वीर लेना क़ानूनन अपराध है। नॉर्थ कोरिया का मानना है की इससे नॉर्थ कोरिया की छवि खराब होती है।

11. सबसे बड़ा परिवार

हम सब किसी ना किसी परिवार का हिस्सा है, जहां पहले के समय में एक परिवार में कई लोग देखने को मिलते थे, वही अब दिन-प्रतिदिन परिवार के लोगो की संख्या कम होती जा रही है। लोग छोटे परिवार को ज़्यादा सुखी मानते है।

मगर आज हम जिस परिवार की संख्या के बारे में आपको बताने जा रहे है, आपको जानकर हैरानी होगी उस परिवार में कुल 181 लोग है। भारत में स्थित मिज़ोरम के गाँव में बसे इस परिवार के मुखिया है Ad Ziona, उनकी 39 पत्नी और 94 बच्चे, 14 बहू और 33 पोता-पोती है। 4 मंज़िला इमारत के 100 कमरों में रहता है ये परिवार।

12. अजीबो-गरीब शादी

दुनिया के कई अजीबो-गरीब शादियों के बारे में आपने काफी सुना होगा। जैसे भारत में पेड़ और कुत्ते से शादी करवा दी जाती है। लेकिन वही फ्रॅन्स के कानून में किसी भी मृत व्यक्ति से विवाह करना लीगल है।

13. जीन्स पहनने पर सजा

दुनिया में जहां western कपड़े पहनने का एक ट्रेंड सा बनता जा रहा है वही नॉर्थ कोरिया में जीन्स पहनना एक अपराध है। यहां पर जीन्स पहनने पर लोगो को सजा दी जाती है।

ये भी जाने-

अगर आपको seo friendly article लिखवाना हो, वेबसाइट बनवाना हो, अपने ब्लॉग का setup करवाना हो तो हमसे whatsapp के जरिये संपर्क करें. हमारा whatsapp नंबर है-
9583450866