Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

Yahoo, Bing me apne blog ko Submit ya Add kaise kare? ब्लॉग को SEO friendly बनाने के लिए सबसे पहला काम होता है कि हम अपने ब्लॉग के sitemap को सर्च एंजिन पर submit करें। जब कोई अपना नया ब्लॉग बनता है तो उसे ये नहीं पता होता कि अपने ब्लॉग को सर्च एंजिन पर भी submit करना होता है, ताकि सर्च एंजिन हमारे ब्लॉग को पढ़ सके और अपने सर्च रिजल्ट में हमारे ब्लॉग को दिखाए।

  • Bounce rate क्या है और इसे कैसे कम करें?

अगर आप एक blogger हो तो आपको पता होगा कि किसी भी ब्लॉग में सबसे ज्यादा traffic सर्च एंजिन से ही आती है, अगर आप अपने ब्लॉग को सर्च एंजिन पर submit नहीं किए हो तो आपका ब्लॉग सर्च एंजिन पर show नहीं होगा, जिसकी वजह से आपके ब्लॉग की traffic improve नहीं होगी।

वैसे तो आप गूगल सर्च एंजिन के बारे में जानते ही होंगे, हमारे ब्लॉग पर ज्यादातर visitor गूगल सर्च एंजिन के जरिए ही आते है और अगर देख जाए तो गूगल सर्च एंजिन हमारे ब्लॉग की traffic improve करने का काम करता है।

गूगल सर्च एंजिन की तरह Bing और Yahoo सर्च एंजिन भी आपके ब्लॉग की traffic को improve करने का काम करती है। जब आप अपने ब्लॉग को Yahoo और Bing सर्च एंजिन पर submit करते हो तो Yahoo, Bing सर्च एंजिन आपके ब्लॉग को अपने सर्च एंजिन पर index करती है और सर्च रिजल्ट में आपके ब्लॉग को show करती है।

आज हम आपको बताने वाले हैं कि ब्लॉग को Bing, Yahoo सर्च एंजिन में कैसे submit किया जाता है। अगर आपने अभी तक अपने ब्लॉग को Bing, Yahoo सर्च एंजिन में submit नहीं किया है तो आज का हमारा पोस्ट आपके लिए बहुत सहायक होने वाला है, तो चलिए जानते है।

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें?

Bing और Yahoo दोनो ही Microsoft की ही service है और अगर आप अपने ब्लॉग को Bing और Yahoo सर्च एंजिन में submit करना चाहते हो तो आपको अपने ब्लॉग के sitemap को Bing Webmaster Tool में submit करना होगा। Bing Webmaster Tool में अपने ब्लॉग का sitemap submit करने से आपका ब्लॉग Bing और Yahoo सर्च एंजिन में index (submit) हो जाएगा।

Bing Webmaster Tool में अपने ब्लॉग को submit करने से पहले आपको 2 चीजों की जरूरत होगी

1. Microsoft account गूगल account की तरह ही Microsoft account होता है, जैसे आप गूगल account के जरिए गूगल की सभी services का इस्तेमाल कर सकते हो वैसे ही Microsoft account के जरिए ही आप उसके services को use कर सकते हो, इसलिए अगर आपको अपने ब्लॉग को Bing Webmaster Tool में submit करना है तो आपके पास एक Microsoft account होना जरूरी है। अगर आपने अपने Microsoft account नहीं बनाया है तो आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ें और अपना Microsoft account बनाए – Microsoft account कैसे बनाए?

2. Blog Sitemap – अपने ब्लॉग को Bing Webmaster Tool में submit करना के लिए आपको अपने ब्लॉग sitemap की जरूरत होगी। ब्लॉग sitemap आपके ब्लॉग की सभी जानकारी लिए रहता है, अगर आपने अपना ब्लॉग sitemap नहीं बनाए है तो आप इस आर्टिकल को पढ़ें – ब्लॉग sitemap कैसे बनाए?

हमें पूरी उम्मीद है कि आपने अपना Microsoft account बना लिया होगा, तो चलिए जानते है कि ब्लॉग को Bing Webmaster Tool में कैसे submit करे।

अपने ब्लॉग को Bing Webmaster Tool में submit कैसे करे?

अपने ब्लॉग को Bing और Yahoo सर्च एंजिन में submit करने के लिए आपको Bing Webmaster Tool में अपने ब्लॉग sitemap को submit करना होता है, आप नीचे दिए गये स्टेप को follow करें और अपने ब्लॉग को Bing Webmaster Tool के साथ लिंक करे, अगर आपको नीचे दिए गये step में किसी भी स्टेप को समझने में समस्या होगी तो आप हमें कॉमेंट के जरिए बताए।

स्टेप – 1

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

1. सबसे पहले आपको Bing Webmaster Website में जाना होगा।
2. अगर आपने अपना Microsoft account बना लिया है तो Sign In पर क्लिक करे।
3. अगर अभी तक आपने अपने Microsoft account नहीं बनाए है तो Get started पर क्लिक करें और Microsoft में रजिस्टर करे। Microsoft में कैसे रजिस्टर किया जाता है जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़े- Microsoft account कैसे बनाए?

स्टेप – 2

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

Sign In पर क्लिक करते ही आपसे पूछा जाएगा कि आप Bing Webmaster Tool में sign in करने के लिए कौन सा account select करोगे। यहां आपको Microsoft, Google और Facebook के option नजर आएगा जिसमे आपको Microsoft पर क्लिक करना है। आप गूगल या फिर Facebook account के जरिए भी साइन sign in सकते हो, लेकिन हम आपको Microsoft account के जरिए ही sign in करने के लिए recommend करेंगे क्योंकि आप Microsoft की service use कर रहे हो तो बेहतर यही है कि आप अपना Microsoft account के जरिए ही sign in करो।

स्टेप – 3

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

अपना Microsoft email id डाले और Next पर क्लिक करे, फिर अपना password डाल कर Sign In करे।

स्टेप – 4

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

+Add a site पर क्लिक करें।

स्टेप – 5

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

1. अपने ब्लॉग का URL डाले।
2. Add पर क्लिक करे।

स्टेप – 6

अब आपको अपने ब्लॉग को Bing Webmaster Tool पर verify करना होगा, verify करने के लिए आपको 3 option दिए जाएँगे।

Option 1: XML file
Option 2: HTML Meta Tag
Option 3: Add CNAME record to DNS

इन तीनों option में से आपको दूसरे वाला option select करना है, जिसमे आपको एक meta tag code दिया जाएगा जिसे आपको अपने ब्लॉग में लगाना है। बस आप दिए गये meta code को copy करें और अपने ब्लॉग पर लगाए।

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

चलिए आपको हम बताते हैं कि अपने ब्लॉग में meta tag कैसे लगाया जाता है। अगर आपने अपना ब्लॉग blogger में बनाया है तो स्टेप – 9 को follow करे और अगर आपने अपने ब्लॉग WordPress में बनाया हुआ है तो आप सीधे स्टेप – 10 को follow करे।

स्टेप – 7

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

अपने blogger ब्लॉग में meta tag add करने के लिए सबसे पहले आप Theme >> Edit HTML पर क्लिक करे। Edit HTML पर क्लिक करते ही आपको आपके ब्लॉग का HTML code नजर आएगा जहां पर आपको <head> सर्च करना है और ठीक <head> के नीचे Meta Code को paste करना है। Code paste करने के बाद Save theme पर क्लिक करे। इतना करने के बाद आपको नीचे दिए गये स्टेप – 11 को directly follow करना है।

स्टेप – 8

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

1. अपने WordPress ब्लॉग में Bing meta tag add करने के लिए अपने Yoast SEO plugin के General setting में जाए और Webmaster Tools पर क्लिक करे। नोट : अगर आप Yoast SEO plugin इस्तेमाल नहीं करते तो इस plugin को अपने ब्लॉग पर install कर लीजिए, क्योंकि अगर आप अपने WordPress ब्लॉग को SEO friendly बनाना चाहते है तो Yoast SEO plugin आपकी बहुत सहायता करेगा।

2. Bing verification code की जगह पर Meta code डाले।

3. Save changes पर क्लिक करें।

स्टेप – 9

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

अपने ब्लॉग में meta code add करने के बाद Bing Webmaster Website पर आए और Verify पर क्लिक करे। बस इतना ही, आपका ब्लॉग Bing Webmaster Tool पर submit हो गया है।

स्टेप – 10

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

1. Sitemaps पर क्लिक करें।
2. Submit sitemap पर क्लिक करें।

Yahoo, Bing में ब्लॉग को कैसे Submit या Add करें? Full Hindi Guide

1. अपने ब्लॉग का Sitemap URL डाले। अगर आपको नहीं पता कि आपके ब्लॉग का sitemap क्या है तो ये आर्टिकल पढ़े – अपने ब्लॉग का sitemap URL कैसे पता करे?
2. Submit पर क्लिक करें।

बस इतना करते ही आपके ब्लॉग yahoo और Bing सर्च इंजन पर submit हो जायेगा।

अगर आप अपने ब्लॉग को सर्च एंजिन friendly बनाना चाहते हो तो अपने ब्लॉग को गूगल के अलावा Bing और Yahoo सर्च एंजिन पर submit जरूर करे। अगर आपको हमारा आज का पोस्ट अच्छा लगा या फिर आप हमसे कुछ पूछना चाहते है तो आप हमें कॉमेंट जरूर करे। HAPPY BLOGGING

Viral

नाराज 😠 Girlfriend को कैसे मनाये? । 💃 Actor कैसे बने?जब पति अहमियत न दे तो पत्नी 🤵‍♀️ क्या करे? । 😕 कैसे पता करें कि लड़की प्यार करती है या नहीं?कैसे ब्रा 👙 की साइज नापे?लव लेटर कैसे लिखे?लड़की को देने के लिए Sad Love Letter 💌 । ब्रेकअप के बाद क्या करती है लड़कियां?Pregnant 🤰 होने के लिए क्या करे?कैसे जाने लड़की के दिल की बात?लड़कियां धोखा 😭 क्यों देती है?लड़की नजरअंदाज करे तो क्या करें?क्या एक बार सेक्स 🫦 करने से लड़की गर्भवती हो जाती है?तम्बाकू 🍷 खाना कैसे छोड़े?पुरानी गर्लफ्रेंड को फिर से कैसे हासिल करे?लड़की 👱‍♀️ बार-बार क्यों देखती है? इसका क्या मतलब है?Kiss 💋 कैसे करें?अपनी प्रतिभा को कैसे पहचाने?

अगर आपको हमसे बात करनी है तो सबसे पहले हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें, आर्टिकल के अंत में आपको share करने का बटन मिलेगा. आपको अपने 3 दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को share करना है. Share करने के बाद आपको हमारा contact नंबर दिया जायेगा.

Scroll to Top