अचानक मेहमान के आने पर क्या करे | Guest Ke Aane Par Kya Kare

कई बार मेहमान रात के 10-12 बजे अचानक आ जाते है। उन्हे अचानक आया देख कर कुछ महिलाएं हैरान-परेशान हो जाती है और अक्सर उनका गुस्से से मुंह फूल जाता है। जबकि यही हम सबका परीक्षण का समय होता है कि हम अचानक आए मेहमान का कैसे स्वागत करते है। और कितने अच्छे मेजबान साबित होते है।

अचानक Guest के आने पर क्या करे? Mehman Ke Aane Par Kya Kare

ऐसे समय ज्यादातर वही मेहमान आते है, जिन्हे कोई एमर्जेन्सी होती है या देर रात ट्रेन या बस छूट जाने या किसी वजह से आने में काफी देर हो जाने से उनका रहने का कोई इंतजाम नहीं हो पता।

अचानक मेहमान के आने पर क्या करे?
Mehman aane par kya kare?

अचानक आए मेहमान आपसे कोई लंबे-चौड़े तामझाम की उम्मीद नहीं करते, लेकिन सम्मान पूरा मिलने की चाहत रखते है। लंबे सफर से आए थके-मांदे मेहमान के चाय-कॉफी या ठंडा पानी पिने को दे।

ये भी जाने- बुरे पड़ोसी हो तो क्या करना चाहिए? पड़ोसी बहुत बुरा है, ऐसे में क्या करें?

उनसे पूछ ले कि क्या खाना खा के आए है या फिर बना कर दे। खाना खा कर नहीं आए है, तो जो भी समान फ्रीज में रखा हो, उससे फटाफट खाना बना कर दे।

परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में सो गये है और मेहमान के रात गुजारने के लिए कोई भी कमरा मौजूद नहीं है, तो बैठक कक्ष (living room) में ही सोने का इंतजाम कर दे।

मेहमान के सोने से पहले सुबह उठने के समय, bed tea, नाश्ते आदि के बारे में पूछ ले।

वे घर से कब जाएँगे, इस बारे में नहीं पूछे।

मेहमान से बार-बार न पूछे कि ‘ क्या कुछ चाहिए ‘। इससे वो असहज हो सकते है।

वे अपने सारे काम खुद करने चाहे या आपकी मदद करना चाहे, तो करने दे। इससे आपको आसानी होगी।

मेहमान के जाते समय उन्हे घर पर ही रखा कोई गिफ्ट की चीज दे। भले ही वो चीज छोटा हो, तो भी यादगार बन जाता है। यह चीज छोटा showpiece आदि कुछ भी हो सकता है।

मेहमान के जाते समय उन्हे विदा करने के लिए बाहर तक आए और दोबारा आने के लिए भी कहे।

Previous Post Next Post