मोबाइल Ring नहीं होता क्या करें?

इस पोस्ट में Mobile Phone में प्रयोग किये जाने वाले Ringer की समस्याओं के प्रकार और इसमे आने वाली समस्याओ का समाधान तथा इसको मल्टीमीटर से कैसे चेक करते है, के बारे में बताया गया है।

Mobile Phone में Ringer,मो MP3, Ringtone या Message Tone आदि, सुनाने का कार्य करता है। किसी भी mobile Phone में Ringer एक महत्वपूर्ण component होता है। क्योकि इसके द्वारा ही हम अपने Mobile Phone में किसी भी प्रकार के Audio को सुन सकते है। इस section में हम किसी mobile के रिंगर में होने वाली Problem के Solution के बारे में जानेगें।

मोबाइल में ringer की समस्याओं के प्रकार – Types of Faults or Problems in Mobile Phone Ringer

  • MP3 या किसी दूसरे sound का न बजना।
  • Ringtone की Sound न बजना।
  • Voice call के दौरान loudspeaker का न बजना।

नोट-

ऊपर दी गई सारी problems Ringer Section या Ringer IC या Logic IC या UEM IC की problem होती है।

रिंगर को मल्टीमीटर से कैसे चेक करते है?

रिंगर को check करने के लिए meter को Beep mode पर सेट करे,उसके दोनो प्रोब को Ringer के दोनो सिरो पर टच करे, यदि Beep के साथ 8 से 10 omhs के बीच reading आती है तो Ringer OK है। Reading नहीं आने पर Ringer change करे। Ringer पर Cold Testing करने के लिए Red प्रोब को Ground पर तथा Black को testing point पर रखें। Cold testing में generally 250 से 600 के बीच reading आती है।

रिंगर की समस्याओ का समाधान – Solving Ringer’s Problems

Ringer की Problem के Solve करने के लिए नीचे दिये गये Steps को Follow करे।

  1. mobile की Setting में Ringer की Setting Check करे। 
  2. Mobile PCB को Clean करें।
  3. Mobile set को खोलें और Ringer को multimeter से check करे। Ringer को check करने के लिए meter को Beep mode पर सेट करे,उसके दोनो प्रोब को Ringer के दोनो सिरो पर टच करे, यदि Beep के साथ 7 से 10 omhs के बीच reading आती है तो Ringer OK है। Reading नहीं आने पर Ringer change करे।
  4. Ringer को change करने पर भी यदि वही समस्या आ रही है तो Ringer Tips पर Cold Testing करें।
  5. Ringer ks आस पास के component को check करें।
  6. Ringer Section के Track को check करें,हो सकता है की कोई connection open हो या short हो गया हो।
  7. Ringer IC या UEM IC या Logic IC हो तो उसे Re-hot / Resold / Replace करें।
  8. CPU को Check करें।

Circuit Diagram of Ringer

नोट-

ऊपर दिये गये Diagram में Ringer के Circuit को दिखाया गया है,यह ringer का एक समान्य circuit है,अलग-अलग Mobile Phone में Ringer की line मेे कम या ज्यादा Component लगे हो सकते है यह उस mobile को बनाने वाली Company पर Depend करता है। यह Diagram सिर्फ आप लोगो को Ringer की Supply को समझाने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *