राष्ट्रिय एवं अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार – National and international awards in Hindi

राष्ट्रिय एवं अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार – National and international awards in Hindi, National award list in Hindi, International award list in Hindi:

◇ परम वीर चक्र – यह वीरता सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार शत्रु के सामने अपनी जान पर खेल जाने वाले वीरों को असीम शौर्य और अदम्य साहस -जल, थल, आकाश में दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है।

◇ महावीर चक्र – यह सम्मान दूसरी श्रेणी (स्तर) का है, तथा जल, थल या आकाश में शत्रु के सामने अदभुद पराक्रम प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया जाता है।

◇ उत्तम युद्ध सेवा पदक – सन 1988 में सर्वप्रथम यह पुरस्कार बहादुरी से युद्ध करने के लिए दिया गया था।

◇ युद्ध सेवा पदक – इस पुरस्कार भी वर्ष 1988 में प्रदान करना आरम्भ किया गया था।

◇ अशोक चक्र – यह पदक रूपी सम्मान : जल, थल या आकाश में असाधारण वीरता (बहादुरी) प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है। इस सम्मान को असैनिक नागरिक भी प्राप्त करने के अधिकारी है। अशोक चक्र को क्रमश तीन श्रेणियों में बाँटा गया है –

1. अशोक चक्र

2. कीर्ति चक्र

3. शौर्य चक्र

◇ विशिष्ट सेवा पदक – यश पदक भारतीय सेना के तीनो अंगों (जल, थल, नभ) के कर्मचारियों को क्रमश : परम विशिष्ट, विशिष्ट, उच्चकोटि की विशेष सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

◇ जीवन रक्षा पदक – यह सम्मान आग तथा खानों की दुर्घटनाओं एवं इनसे बचाने में सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।

◇ राजीव गाँधी खेलरत्न पुरस्कार – इस सम्मान के अंतर्गत एक प्रशस्ति-पत्र तथा एक लाख रूपए की धनराशी प्रदान की जाती है।

◇ धन्वन्तरी पुरस्कार – यह सम्मान ‘ चिकित्सा क्षेत्र ‘ में दिया जाता है।

◇ लता मंगेशकर पुरस्कार – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ‘ गायकी ‘ (गायन क्षेत्र) में दिया जाने वा सम्मान है।

◇ टाइम्स मैन ऑफ़ द ईयर – यह सम्मान अमेरिकन पत्रिका ‘ TIME ‘ द्वारा दिया जाता है।

◇ गोल्डन ओनर ऑफ़ थे नेशन – 1996 मदर टेरेसा (भारत)।

◇ मूर्ति देवी पुरस्कार – यह सम्मान उच्च कोटि के ‘ साहित्य लेखन ‘ क्षेत्र में दिया जाता है तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा के साथ 51 हजार रूपए की धन राशि प्रदान की जाती है।

◇ साहित्य अकादमी पुरस्कार – इस सम्मान से उच्च कोटि की ‘ पुस्तकों ‘ को सम्मानित किया जाता है सम्मानित पुस्तकों के लेखकों को 25 हजार रूपए की धन राशि प्रदान की जाती है।

◇ ज्ञानपीठ प्य्रास्कर –  भारतीय साहित्य ‘ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘ साहित्यकार ‘ को 2.5 लाख रूपए की धन राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

◇ संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार – संगीत, परम्परागत लोक संगीत, आदिवासी संगीत, नृत्य, थिएटर और कठपुतली आदि के कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।

◇ दादा साहब फाल्के पुरस्कार – “भारतीय फिल्म उद्योग” के क्षेत्र में वर्ष 1969 में सर्वप्रथम “भारतीय चलचित्र उद्योग” के संस्थापक दादा साहब फाल्के की स्मृति में प्रदान किया गया था।

◇ सरस्वती सम्मान – सन 1992 में प्रारंभ हुआ यह सम्मान “साहित्य क्षेत्र” में दिया जाता है।

◇ व्यास सम्मान – “हिंदी साहित्य” में योगदान हेतु प्रदान किया जाता है। 1.5 लाख रूपए की धन राशि दी जाती है।

◇ राजीव गाँधी सदभावना पुरस्कार – विभिन्न सम्प्रदायों में आपसी प्रेम, सौहार्द, सामंजस्य, एकता बनाए रखने के लिए अथक प्रयास करने वाले प्राणी या सामाजिक कार्यकर्त्ता को प्रदान किया जाता है।

◇ जवाहर लाल नेहरु पुरस्कार – विश्व के लोगों के बीच सदभावना और आपसी प्रेम मित्रता को बढ़ावा देने के विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है तथा पंद्रह लाख रूपए की धन राशि दी जाती है।

◇ इन्दिरा गाँधी अंतराष्टीय शांति पुरस्कार – इस सम्मान में विश्व के किसी भी राष्ट प्रमुख या उच्चाधिकारी को पच्चीस लाख रूपए की धन राशि प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाता है।

◇ मैग्सेसे पुरस्कार – जन सेवा, सरकारी सेवा, पत्रकारिता साहित्य और रचनात्मक संवाद कला, सामुदायिक नेतृत्व, अंतर्राष्ट्रीय सदभावना के लिए प्रदान किया जाता है।

◇ भारत रत्न – यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान कला, साहित्य और विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए की गई विशिष्ट सेवा और जन सेवा में उल्लेखनीय योगदान करने वाले को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।

◇ पद्म विभूषण – यह द्वितीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा भी सम्मिलित है।

◇ पद्म भूषण – यह तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा भी सम्मिलित है।

◇ पद्म श्री – यह चतुर्थ सर्वोच्च नागरिक सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा भी शामिल है।

◇ राष्ट्रिय वीरता पुरस्कार – भारतीय बाल कल्याण परिषद् द्वारा वर्ष 1957 से प्रतेक वर्ष यह पुरस्कार 16 वर्ष तक के उन किशोरों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने कोई विशिष्ट साहसिक कार्य किया हो।

◇ अर्जुन पुरस्कार – भारत सरकार ने इस सम्मानित पुरस्कार का प्रारम्भ वर्ष 1961 में किया। इस पुरस्कार का उद्देश्य : पंडू पत्र अर्जुन की ध्येयनिष्ठ के अनुरूप ऐसे उत्कृष्ट खिलाड़ियों के अत्युत्तम कोटि के प्रदर्शन को राष्ट्रीय मान्यता परते हुए निर्धारित किया गया है, जिन्होंने पुरस्कार वर्ष तथा विगत तीन वर्षों के मध्य अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करके देश का नाम बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

◇ द्रोणाचार्य पुरस्कार – भारत सरकार ने इस प्रतिष्ठापूर्ण पुरस्कार का शुभारम्भ वर्ष 1985 में किया था। इस पुरस्कार का उद्देश्य है, ऐसे विख्यात प्रशिक्षकों को सम्मानित करना, जिन्होंने सफलतापूर्वक उन खिलाड़ियों अथवा टीमों को प्रशिक्षित किया हो, जिन्होंने विभिन्न अन्तराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में आयोजित खेल विद्याओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करके देश का नाम उज्जवल करने में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

◇ ध्यानचंद पुरस्कार – वर्ष 2002में शुरू किया गया यह पुरस्कार खेलों में जीवन भर की उपलब्धियों हेतु प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के अन्तर्गत प्रतेक खिलाड़ी को 1.5 लाख रूपए की राशि दी जाती है।

◇ बिहारी पुरस्कार – यह पुरस्कार मात्र राजस्थान के लेखकों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार में एक लाख रूपए की धन राशि प्रदान की जाती है।

◇ शंकर पुरस्कार – वर्ष 1992 में प्रवर्तित यह पुरस्कार भारतीय दर्शन, संस्कृति तथा क्षेत्र में हिंदी में विशिष्ट उपलब्धि हेतु प्रदान किया जाता है। पुरस्कार में एक लाख 50 हजार रूपए की धन राशि प्रदान की जाती है।

◇ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – भारत सरकार द्वारा वर्ष 1954 से संचालित इस पुरस्कार से प्रत्येक वर्ष में प्रदर्शित भारतीय भाषा की ऐसी फिल्म को पुरस्कृत किया जाता है, जिसने उच्चकोटि के सौन्दर्य बोध, तकनिकी कौशल, अप्रतिम अभिनय तथा शिक्षाप्रद होने के साथ ही भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में अभिवृद्धि करने में योगदान दिया हो।

◇ फिल्मफेयर पुरस्कार – टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप द्वारा वर्ष 1952 में स्थापित इस पुरस्कार में पुरस्कृत कलाकार के प्रतिक के तौर पे दिया जाता है।

◇ भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार – यह पुरस्कार पत्रकारिता और जनसंचार तथा अन्य विषयों में मौलिक लेखन को प्रोत्साहन देने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिए जाते है।

◇ नोबेल पुरस्कार – विश्व के सर्वोच्च तथा सर्वाधिक पुरस्कार राशि वाले इस अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार को उसके संस्थापक स्वीडिश रसायनशास्त्री तथा उद्योगपति अल्फ्रेड बर्नाई नोबेल (1833-96) की चिर-स्मृति में प्रत्येक वर्ष उनकी पूण्य तिथि 10 दिसंबर को प्रदान किया जाता है।

◇ मिस यूनिवर्स – मिस यूनिवर्स इन्कारपोरेशन द्वारा वर्ष 1952 में स्थापित इस सम्मान एवं पुरस्कार में विश्व के विभिन्न देशों की सुंदरियों में से सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी सौन्दर्य एवं प्रतिभा का चयन करके 215000 पौंड से पुरस्कृत किया जाता है।

◇ मिस वर्ल्ड – मिस वर्ल्ड इन्कारपोरेशन द्वारा वर्ष 1951 में स्थापित इस सम्मान एवं पुरस्कार से विश्व की सर्वश्रेष्ठ सुंदरियों में से एक सुंदरी को उसके शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतिभा के आधार पर चयन किया जाता है और उसे 50000 पौंड की धन राशि प्रदान की जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top