दो सवाल एक जवाब – अकबर बीरबल की कहानी

बादशाह अकबर हर तरह के प्रश्न बीरबल से व्यर्थ ही में करते थे। वह प्रश्न कई प्रकार की गुत्थियाँ भी सुलझा दया करते थे, जिनका हल आसानी से खोजना संभव नहीं होता था।

एक दिन बादशाह ने दो सवाल पूछे – बीरबल, घर कैसे लूटा और बैल कैसे घायल हुआ?

अकबर बीरबल की कहानी

बीरबल ने उत्तर दिया – आलमपनाह, इस दोनों का कारण जुआ है।

जुआ? जरा समझाकर बताओ।

जुआ खेला गया तो घर लुट गया। बैल के कंधे से जुआ नहीं हटाया तो बेचारा घायल हो गया।

बीरबल के उत्तर ने बादशाह अकबर बहुत प्रसन्न हुए। उन्हें दो सवालों का एक जवाब जो मिल गया था।

ये भी पढ़े-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top