अच्छी महिला कैसे बने? 10 उपाय

एक अच्छी महिला या अच्छी लड़की वही होती है, जो घर के साथ साथ बाहर का भी ध्यान रखती है। पर कई लड़कियां इन सब में खुद का ध्यान रखना भूल जाती है, वो अपनी जिंदगी में इतनी व्यस्त हो जाती है कि खुद पर ध्यान नहीं कर पाती है। पर एक अच्छी महिला वही है जो खुद के साथ साथ ओर भी कामों को ध्यान में रखती हो।

दोस्तों एक अच्छी महिला बनने के लिए सबसे पहले खुद पर ध्यान देना चाहिये, कि आप में ऐसी क्या हुनर है जिससे आप एक अच्छी महिला साबित होती है। क्योंकि एक अच्छी महिला बनने के लिए आप में आत्मविश्वास होना चाहिये, आपकी एक व्यक्तित्व होनी चाहिये, समाज में आपकी इज्जत होनी चाहिये। आप इतने आकर्षित होने चाहिये कि लोग आपको देखते रह जाए। तो चलिए दोस्तों नीचे कुछ उपायों के द्वारा हम आपको एक अच्छी महिला के गुण बताने जा रहे है।

एक अच्छी महिला बनने का तरीका

दोस्तों इस भाग में हम आपको एक पूर्ण तरीका बतायेंगे, जिसकी मदद से आप एक अच्छी महिला बन सकती है। नीचे हर तरीकों को पढ़े और उनका पालन करे।

1. खुद से प्यार करना

एक अच्छी महिला बनने के लिए सबसे पहले खुद को प्यार करना आना चाहिये। इसका मतलब ये है कि जब इंसान खुद को प्यार करता है तभी तो वो दुसरो को भी प्यार कर पाता है। इसमें खुद की देखभाल करना, शरीर को आकार में रखना, स्वस्थ आहार खाना, व्यायाम करना, योगा करना आदि ये सब शामिल होते है। अच्छी महिला वही है जो खुद के शरीर पर नियंत्रण रख सके। खुद को इतने अच्छे से फिट रखे ताकि आपको लोग खुद आ कर पूछे कि आप ऐसा क्या करते हो तो आप सिर उठा कर बोल सके कि खुद से प्यार

इसे भी पढ़ें- दूसरो कि इज्जत कैसे करे? 9 तरीके

2. मन साफ रहना

एक अच्छी महिला बनने के लिए आपको अपना मन साफ रखना चाहिये। जैसे की आपको पता होना चाहिये कि आपको क्या चाहिये या आपको क्या करना है। क्योंकि एक महिला होने के नाते आपको अपना घर, बच्चे, परिवार, समाज ये सब को संभालना पड़ता है, इसलिए अपने दिमाग को clear रखने की जरूरत है। जब आपका मन साफ होगा तो आपके काम भी पूरे होंगे तब आप सब लोगो के सामने एक सुलझी हुई महिला के रूप में दिखनी शुरू हो जायेंगे।

3. खुद पर गर्व करना

एक अच्छी महिला को खुद पर गर्व करना आना चाहिये और वो तभी कर पायेगी जब वो कुछ अच्छा काम या किसी के लिए कुछ कर पाती है। खुद पर गर्व होना चाहिये कि आपको एक अच्छा परिवार मिला है और आप उससे अच्छे से संभाल पा रहे हो या आपको एक अच्छा समाज मिला है और आप उसमे सम्मान से रह पा रहे हो या आप एक company में अच्छे post में job करते हो। मतलब कि आपके पास जो कुछ भी है उसमे आपको गर्व होना चाहिये तभी आप खुद पर गर्व कर पाओगे।

इसे भी पढ़ें- Smart Work कैसे करे? 7 तरीके

4. आधुनिक और सकारात्मक रहना

आज के समय एक महिला को आधुनिक और सकारात्मक का होना बहुत जरूरी है। आधुनिक सोच का होना मतलब जमाने के साथ साथ चलना, आज के संस्कृति को भी अपनाना ही आधुनिकता है। उसके साथ-साथ उसमे सकारात्मक सोच का होना भी बहुत जरूरी है। एक महिला का सकारात्मक सोच उससे आगे बढ़ने में मदद करता है। उसकी घर और बाहर समाज में भी विकास करवाता है।

उसको इतना सकारात्मक होना चाहिये कि उसको अगर कोई नकारात्मक बातें भी बोल कर चला जाए तो उससे कोई फर्क न पड़े। एक अच्छी महिला खुद को इतना सकारात्मक और आधुनिक रखती है कि वो बिगड़े हुए काम को भी अच्छा कर देती है। या हम ऐसा भी कह सकते है कि उसमे इतनी काबिलियत हो कि वो नकारात्मक स्तिथि को भी सकारात्मक में बदल कर सके।

5. ड्रामेबाज़ जैसा अभिनय न करना

एक अच्छी महिला कभी भी overreact या ड्रामेबाज़ जैसा अभिनय नहीं करती है। क्योंकि उससे पता होता है कि कब कैसे बरताव करना है। क्योंकि ये ड्रामा करके आप सिर्फ लोगो के लिए हंसने का एक पात्र बन जाते है। और लोग आपको उसी नजरों से देखते है इसलिए हमेशा एक अच्छी महिला को सामान्य व्यवहार करना चाहिये ताकि उसे लोग पसंद करे।

ये भी जाने- लेखिका कैसे बने? Writer बनने के लिए क्या करे? 5 उपाय

6. चुगलिया (Gossip) न करना

ज्यादातर महिलाओ को चुगली करने की आदत होती है जो कि बहुत गलत बात है, लेकिन एक अच्छी महिला हमेशा इन सब से खुद को दूर ही रखती है। इसलिए दोस्तों अगर आपको भी एक अच्छी महिला बनाना है तो चुगली से दूर ही रहे। क्योंकि ये एक बुरी आदत मानी जाती है। और कहीं न कहीं एक अच्छी महिला जो चुगली न करती हो, उससे लोग अपने दिल की बात कहने में भी नहीं कतराते है। ये एक अच्छी महिला होने की निशानी होती है।

7. ज्ञान को शक्ति बनाना

एक अच्छी महिला को हमेशा पढ़ते रहना चाहिये ताकि उनका ज्ञान बढ़े और उससे अपनी ताकत बना सके। हलाकि महिलाओ को पढ़ने का समय नहीं मिलता है पर पढ़ना जरूरी है। ताकि आगे चलकर आप से कोई कुछ पूछे तो, आप उसे जवाब देने में माहिर हो। क्योंकि पढ़ने से दिमाग खुलता है और हमारी समझने की काबिलियत भी बढ़ती है और दिमाग को up to date करता रहता है।

8. पहनावा ठीक से होना

हर एक व्यक्ति का अपना अपना शारीरिक आकार होता है। एक अच्छी महिला को सबसे पहले अपने शरीर को पसंद करना आना चाहिये और उसके हिसाब से पहनावा होना भी आना चाहिये। ताकि वो समाज में सही ढंग से खुद को उपस्थित कर सके। बेढंग के कपड़े महिला का मजाक बना के रख देती है उस हिसाब से उसे पता होना चाहिये कि उसे कहा और किस तरह के कपड़े पहनने चाहिये।

9. अभिनंदन

हर महिला को अभिनंदन पसंद होते है पर इसका ये मतलब नहीं कि झूठी तारीफ को भी पसंद करने लग जाओ। एक अच्छी महिला को इतनी समझ होनी चाहिये कि क्या झूठ है और क्या सच। एक अच्छी महिला हमेशा झूठी तारीफ को नजरअंदाज ही करती है।

10. दुसरो की इज्जत करना

किसी महान पुरुष ने कहा है कि जब आप किसी की इज्जत करते है तो बदले में आपको भी इज्जत मिलती है इसलिए एक अच्छी महिला बनने का ये एक और गुण है कि दुसरो की इज्जत करे चाहे वो आपसे छोटे हो या बड़े, अमीर हो या गरीब। महिला को हमेशा इज्जत करनी आनी चाहिये।

Scroll to Top