पीरियड से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए?

नमस्कार दोस्तों आज मैं इस आर्टिकल में आपको बहुत ही जरूरी जानकारी दूंगा कि प्रेगनेंसी पता लगाने का सबसे सही समय कौन सा होता है, यानि कि पीरियड आने से पहले या बाद में कौन सा समय प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए सबसे सही माना जाता है। दोस्तों हमें कई सवाल पूछे गए जिनमें प्रेगनेंसी को लेकर बहुत से लोग परेशान रहते हैं।

गर्भनिरोधक गोली के सेवन के बाद भी उन के मन में ये सवाल होता है कि कहीं महिला प्रेग्नेंट न हो जाए और ये सवाल खास कर उन लोगों के होते हैं जो असुरक्षित शारीरिक संबंध बना लेते हैं। इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा प्रेगनेंसी के लक्षणों के बारे में और पीरियड मिस होने से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए इस सवाल के बारे में।

बाजार में ऐसी कई प्रेगनेंसी किट मिलती है जो आपको पीरियड मिस होने से पहले ही ये बता सकती है कि महिला प्रेग्नेंट है की नहीं।

पीरियड से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए?
Period se pehle pregnancy test kab kare?

लेकिन दोस्तों मैं आपको ये बता दूँ कि पीरियड मिस होने से पहले ही टेस्ट कर लेना इस के परिणाम को कम कर सकता है यानि जल्दी टेस्ट करने से इसकी accuracy कम होती है जिससे परिणाम गलत भी आ सकता है।

कुछ प्रेगनेंसी किट ऐसी होती है जो पीरियड के मिस होने से 5 दिन पहले ही प्रेगनेंसी का पता लगा सकती है लेकिन इसके अनुसार प्रेगनेंसी टेस्ट सही भी हो सकता है और गलत भी।

ये प्रेगनेंसी किट काम कैसे करती है?

प्रेग्नेंट होने के बाद महिला के शरीर में HCG नमक हॉरमोन की मात्रा बढ़ जाती है और ये kits इसी हॉरमोन के स्तर को नाप कर महिला के प्रेग्नेंट होने या न होने का पता लगाती है। लेकिन याद रखिये कि ये हॉरमोन प्रेगनेंसी के लगभग 2 हफ्तों के बाद ही बढ़ता है। यानि प्रेग्नेंट होने के 14 दिनों के बाद ही महिला में इतना HCG हॉरमोन बनता है जो की प्रेगनेंसी का पता लगा सके।

प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए?

डॉक्टर की माने तो पीरियड के मिस होने के पहला दिन प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए सबसे सही माना जाता है क्योंकि इस समय महिला के शरीर में HCG हॉरमोन मी मात्रा टेस्ट करने के लिए पर्याप्त होती है। इसका मतलब ये है कि अगर महिला का पीरियड देर से या मिस हुआ है तभी आपको प्रेगनेंसी टेस्ट द्वारा सही परिणाम मिल सकता है।

वैसे ये भी जरूरी नहीं कि पीरियड का देर से होना या मिस होना प्रेगनेंसी का कारण हो। इसके पीछे कुछ और भी कारण हो सकते हैं जिससे पीरियड मिस या देर से होती है। पीरियड मिस होने से पहले भी प्रेगनेंसी के कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं। आइए आपको बता दूँ कि पीरियड मिस होने से पहले प्रेगनेंसी के क्या लक्षण होते है।

पीरियड होने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण क्या-क्या होते हैं?

इन में –

  • महिला को ज्यादा थकावट महसूस होना
  • स्तनों में भारीपन होना
  • पेट में भारीपन होना
  • जी मचलना
  • कब्ज की शिकायत होना
  • गुप्त अंग से सफेद पानी का निकलना
  • ज्यादा पेशाब होना
  • कुछ खाने का अधिक मन करना या फिर बिलकुल भी खाने का मन न करना आदि, जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ये लक्षण पीरियड के मिस होने से पहले प्रेगनेंसी होने की तरफ इशारा करते हैं।

अब ये बात जान लीजिए कि अगर आप में ऊपर बताए गए लक्षण दिखाई दिए जिसे देख कर अपने पीरियड के मिस होने से पहले टेस्ट किया लेकिन टेस्ट में परिणाम नेगेटिव आया तो फिर आपको पीरियड के देर से या मिस होने का इन्तेजार करना होगा और पीरियड मिस होने के बाद दोबारा टेस्ट करना होगा ताकि आपको प्रेगनेंसी की टेस्ट जानकारी मिल जाए।

विशेषज्ञों की माने तो पीरियड के मिस या देर से होने के 5 से 10 दिनों के अंदर-अंदर प्रेगनेंसी टेस्ट करना से आपको अधिक सही परिणाम दे सकता है क्योंकि इस समय महिला के शरीर में HCG हॉरमोन की मात्रा टेस्ट के लिए सबसे सही होती है।

इसे भी पढ़ें-

आज आपने क्या जाना?

तो दोस्तों ये कुछ जानकारी है प्रेगनेंसी टेस्ट के बारे में जो मैं ने पूरे विस्तार के साथ आपसे share कर दी है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको प्रेगनेंसी की अधिक जानकारी हासिल हो जाएगी। तो दोस्तों अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो कमेंट जरूर करे। धन्यवाद

17 thoughts on “पीरियड से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए?”

  1. Kya periods ke 1 day Ko kya pregnancy test kar sakte hai kya chances rahte hai periods me pregnant hone ka

  2. 18 nov ko mc hua tha 6 Dec ko s*x kiye h.2-3 din phle mc ho jata tha aaj 18 Dec hai avi tk mc nhi hua h .Kya pregnancy lgta h
    ?

    1. Aapne jis samay relation banaya hai wo pregnancy ke liye bilkul perfect time the, fir bhi aap conformation ke liye pregnancy test kar lijiye..

  3. Mera mc 3julai ko aaya tha uske pired khatm hone k bad humne ek din chordh k sex kiya hi 4 5din se mujhe ubaki Jeysi ho ri hi n ji matlata hi our mu kadva sa lag ra hi Khuch b khane ka swad pta nhi chal ra hi our sir bhari b ho jata hi kbhi Kya ye pregenci k lachan hi Plzz ans dijiye

  4. Meri date 14 may ko aani hai pr usse phele mujhe sare symptoms njr aa rhe h to kya pregnancy ruk gya h humne lgatar smband bnye the

  5. period date 17 hai or humne alternate day per intercourse kiya hai abhi period ko 5 din baaki hai kya pregnency test kar lu.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top