महिलाओं में पीरियड्स की समस्या एक आम समस्या है जो लगभग हर महिलाओं को झेलनी पड़ती है। अगर पीरियड्स न आए तो महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। पीरियड्स कितने दिन चलता है, यह सवाल अक्सर हमसे कमेंट में कई महिलाओं ने किया।
एक तरह से कहा जाए तो पीरियड्स महिलाओं की जरूरत है। गर्भधारण की प्रोसेस मासिक धर्म (mc) से ही शुरू होती है।अगर महिलाओं में पीरियड्स न आए तो गर्भ को धारण कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।इसलिए देखा जाए तो महिलाओं को पीरियड्स यानि की मासिक धर्म की बहुत आवश्यकता है।
लेकिन, इसमें यह भी देखना पड़ता है कि कहीं आपके पीरियड में अनियमितता तो नहीं चालू है। मतलब आपको पीरियड जल्दी या लेट तो नहीं आता है। पीरियड ज्यादा दिन तो नहीं चलता है। पीरियड के दौरान स्त्राव ज्यादा तो नहीं होता है।आज हम इन्ही सवालों को विवरण करेंगे कि healthy पीरियड्स कितने दिन चलता है । और आप यह पता लगा सकेंगे कि कहीं अआपके पीरियड में अनियमितता तो नहीं है।
Period कितने दिन चलता है?
हर लड़की-औरत में पीरियड आने और जाने का समय हार्मोन पर डिपेंड करता है।अगर महिला में progesteron हार्मोन ज्यादा है तो पीरियड जल्दी आ सकता है और ज्यादा दिन तक रुक सकता है। लेकिन कितना भी ज्यादा हार्मोन हो, उसका एक निर्धारित दिन तो होता है। गर हार्मोन कम है तो पीरियड 2 से 4 दिन के भीतर ख़तम हो जाएगा।अगर हार्मोन ज्यादा है तो पीरियड्स 2 से 7 दिन तक चल सकते हैं।
इस तरह पीरियड्स 2 से 7 दिन तक चलता है। अगर आपको पीरियड्स ज्यादा दिन तक आ रहे हैं तो आप डॉक्टर से चेकअप कराएँ।
इसे भी पढ़ें- समय से पीरियड नहीं आने पर क्या करें?
अगर 2 दिन से कम पीरियड आएं तो क्या करना चाहिए?
periods (mc) kitne din ka hota hai चाहे कोई भी महिला हो उसका पीरियड २ दिन से तीन दिन ता रो रहता ही रहता है। इसलिए अगर आपके पीरियड्स दो दिन से भी कम आ रहे हैं तो आपको कुछ टिप्स फॉलो करनी होंगी। जो नीचे दी गई हैं। लेकिन, गर फिर भी आपको कोई आराम नहीं मिलता है और आपका पीरियड्स कम दिन तक चलता है तो आप डॉक्टर से जांच अवश्य कराएं क्योंकि यह और भी कई बीमारियों की वजह से हो सकता है।
- आपके शरीर में आयरन की कमी है। इसके लिए आप रोज सुबह शाम एक चुकन्दर खाएंं।
- आपका हेल्थ सही नहीं है। यानी आप फिट नहीं हैं। फिट नहीं होने की वजह से भी पीरियड्स कम दिन तक चलता है क्योंकि आपके शरीर में खून की मात्रा कम रहती है। इसलिए आप पोषक तत्व वाले आहार लें और शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने वाले आहार का प्रयोग करें। पालक या चुकन्दर इसका सबसे बढ़िया उदहारण है।
अगर 7 दिन से ज्यादा चले पीरियड
इस दौरान आप 8 दिन तक इन्तजार कर सकते हैं। लेकिन, अगर इससे ज्यादा दिन तक आपका पीरियड्स चलता है तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
पीरियड आने की सही उम्र क्या है? किस उम्र से शुरू हो जाता है
ये पूरी तरह से किसी भी स्त्री, महिला या लड़की के अंदर मौजूद हार्मोन के ऊपर निर्भर करता है कि उसे कितनी जल्दी पीरियड्स आना शुरू होगा।किसी किसी के पीरियड्स 17 वर्ष से start होते हैं तो किसी के 10 वर्ष से ही हो जाते हैं।देखा जाए तो यह 10 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के बीच में ही शुरू होता है। 17 वर्ष के बाद भी पीरियड न आए तो डॉक्टर से चेकअप कराएँ, अन्यथा गर्भ धारण करने में समस्या आएगी।
क्यों आता है पीरियड्स?
हर महिला को गर्भावस्था के लिए तैयार करने के लिए यह एक प्रोसेस है।महिलाओं के शरीर में जब एक बार पीरियड्स आ जाता है तो यानि महिलाओं का शरीर बच्चा पैदा करने के लिए तैयार है।
आपके दिमाग से एक ग्रंथि से निकलने वाले हार्मोन के परिणामस्वरूप ही पीरियड्स होती है? ग्रंथि को पिट्यूटरी ग्रंथि कहा जाता है।ये हार्मोन अंडकोष में मौजूद अंडे को रिहा कर देता हैं। उसी समय, आपके गर्भाशय (गर्भ) की परत मोटी हो जाती है और अंडे को रखने के लिए रेडी रहती है।
इस दौरान अगर अंडे में पुरुष का वी*य चला जाए तो लड़की गर्भवती हो जाती है। ठीक इसी तरह अगर अंडे को वी*य नहीं मिलता है तो गर्भाशय की परत जिसमे अंडा रुका होता है और अंडा टूटने लगती है। बस यही कारण से कुछ दिनों तक आपको ब्लीडिंग होती है। जिसे पीरियड्स कहते हैं।
इसे भी पढ़ें-
- क्या पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनने से लड़की गर्भवती हो जाती है?
- पीरियड देर से आने की वजह क्या है?
- पीरियड जल्दी लाने और रोकने के घरेलु उपाय
आज आपने क्या जाना?
आज अपने जाना कि पीरियड अमूमन कितने दिन तक होती है और अगर आपकी पीरियड कम दिनों के लिए होती है तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। किसी भी लड़की का अस्तित्व उसका पीरियड ही होता है, जो एक लड़की को माँ बनने कि खुशियाँ देता है। अगर आपक पीरियड सही समय पर हमेशा आता है तो आपका health हमेशा अच्छा रहेगा। अगर आपको हमसे कुछ पूछना है तो comment जरुर करें। धन्यवाद